Monday, April 8, 2019

Things to do before Applying for Google Adsense


क्या आप Google Adsense apply करने की सोच रहे हो, जिससे आप अपने Blog से पैसे कमा सको। और अपनी ज़िन्दगी को अपने सपनो के अनुसार व्यतीत कर सको। Mostly सभी bloggers का dream यही होता है कि उनके ब्लॉग पर ज़्यादा से ज़्यादा traffic हो, उन्हें बिना किसी problem के Adsense approval मिल जाये। then, वो अपने ब्लॉग से थोड़ा बहुत पैसा कमा सके।
क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- Why Adsense is not Approve and How to Get It Approved for Blog - Top Method


जी नहीं, ये इतना easy नहीं है। किसी भी new application को approved करने में Google Adsense काफी strictly behave करता है। ज्यादातर Bloggers Adsense approved करवाने के लिए कोई न कोई tricks का इस्तेमाल करते है, जिससे वो इस process को और भी ज्यादा hard बना देते है। ये एक simple सा funda है, अगर आपका ब्लॉग Adsense की policy पर खरा नहीं उतरता, तो Google आपके पिछवाड़े पर ऐसी लात मरता है जिससे आप Adsense को भूलकर Affiliate Marketing की field में घुस सकते हो।

लेकिन, आपको अपना आत्मविश्वास, लक्ष्य तथा धीरज नहीं खोना चाहिए। हम Adsense approved करवाके अपनी insult का बदला जरूर लेंगे।

Don’t worry, आप अकेले नहीं है, इस काम में हम आपके साथ है। आज के इस article में हम उन बातों को cover करने की कोशिश करेंगे, जिन्हें Adsense apply करने से पहले ध्यान में रखना होता है। like – Adsense approved करने से पहले हमें क्या – क्या करने की जरुरत होती है.

लेकिन, Adsense को लेकर भी Bloggers के दिमाग में बहुत से सवाल आते है ? उनमे से कुछ common question ये है –


  • Google AdSense Apply कैसे करे?
  • क्या मेरा ब्लॉग AdSense use करने के लिए Ready है?
  • Google Adsense Apply करने की  Requirements क्या क्या है?
  • Google AdSense ने मेरी application को Reject क्यों कर दिया?
  • AdSense के द्वारा Reject किये जाने पर अब मुझे क्या करना चाहिए?

आज के इस article में आपको आपके सभी सवालो के जवाब मिल जायेंगे कि Google Adsense आपको Reject क्यों करता है and आपको Google AdSense Apply करने के लिए क्या क्या करना चाहिए।

क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- How To Increase CTR In Adsense - हिंदी ब्लॉग पर Adsense CTR कैसे बढाये

इस पोस्ट में 3000+ words का इस्तेमाल किया गया है So, अपने हाथो में एक coffee का cup ले लीजिए और अपने सभी confusions को clear करले।


Google AdSense बहुत ही पुराना Ad Network है, जो अपने publishers को Ads Offer करता है। ये PPC (Pay Per Click) System पर काम करता है।

AdSense Approval कि बात की जाये तो AdSense की policy, terms या rules कुछ ऐसे है जिन्हें follow किये बिना आपका AdSense शायद कभी approved ही न हो। Google AdSense के बहुत से satisfied customers और publishers है जिन्हें AdSense हर रोज़ और हर समय पैसे देता है।

हर एक Blogger की online पैसे कमाने का first source, Google AdSense होता है क्योंकि आप इसकी बदौलत इतना पैसा कमा सकोगे की आपकी life की सभी जरूरतें पूरी की जा सके, अगर आप सही तरीके से Blogging को करते हो तो ये आपके लिए काफी आसान भी हो सकता है। Blogging field में ऐसे बहुत से Bloggers है जिनकी ज़िन्दगी उनके blogs और AdSense पर ही depend करती है।

इन सभी के अलावा ज्यादातर publishers की first choice Google AdSense ही होती है अगर हम इसे compare करने बैठे तो हमारा काफी समय बर्बाद हो जायेगा। So, अगर आप मुझसे पूछोगे तो मैं personally यही कहूंगा कि AdSense बाकी Ads Network से ज्यादा better है।

अगर आप Adsense approved कराने की सोच रहे हो तो आपको पता होना चाहिए की इसका Approval system थोड़ा सा strict है। आपकी छोटी से गलती भी आपका account disapproved या reject करवा सकती है। यहाँ मैंने कुछ reasons बताये है जिनकी वजह से AdSense आपकी application को reject कर देता है।
क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- How to Make Blog Popular in Short Time – Beginner Guide in Hindi


यहाँ मैंने कुछ common reasons बताये है जिनकी वजह से Google आपके blog को reject कर देता है, So इन details को अपने दिमाग में बैठा ले।

1. Insufficient Content
Google के specialist जब आपके Blog का review कर रहे होते है तो उन्हें आपके Blog में content की कमी लगती है। इसका मतलब ये नहीं है की आपने quality content publish नहीं किये, बल्कि आपके Blog पर articles बहुत ही कम है।

Google किसी भी Blog को accept करने से पहले उसके contents को ज्यादा value देता है। अगर आपके Blog पर articles कम है साथ ही bad words और grammars की mistake है तो google आपके Blog को reject कर देता है।

आपको सिर्फ content पर ही ध्यान नहीं देना है, आपको ये भी पता होना चाहिए की आप किस keyword को target कर रहे हो एंड आपके readers आपसे क्या चाहते है।

लेकिन, main reason तो ये होता है कि आपके Blog पर articles बहुत ही कम है जिसे “insufficient content” कहते है। इसके लिए आपको कम से कम 40+ articles पब्लिश करने चाहिए और ध्यान रखे कि सभी posts में 1000 से ज्यादा शब्दो का इस्तेमाल किया हुआ हो।

2. Blog Design
आपको कैसा लगेगा जब आप किसी Blog को visit करते हो और उस Blog में background पूरा black हो, white color के text हो और बड़े बड़े buttons का इस्तेमाल किया हुआ हो and फालतू के widgets add किये हुए हो। then, आप क्या सोचोगे?

I think, आप दो चार गालिया दोगे 😂😂 और उस website पर दुबारा visit नहीं करोगे।

अगर आपने ऐसा Blog design किया हुआ है जिसमें content को समझना थोड़ा difficult है तो Google adsense आपको तुरंत reject कर देगा। आपको ऐसा Blog design करना चाहिए, जो देखने में beautiful और समझने में आसान हो।

3. No About Us, Contact Us or Privacy Policy Page
ये कुछ pages है जो आपके Blog में होने बहुत ही जरुरी है। अगर आप चाहते है कि Adsense आपको बिना किसी problem के accept करले तो आपको ये pages बना लेने चाहिए।

About Us, Contact Us और Privacy Policy जैसे pages बनाने से आपका impression एक professional web developer की तरह दिखता है, इसका मतलब ये हुआ की आप Google की policy के according work कर रहे हो।

दिमाग में इस बात को बैठा ले कि Privacy Policy page को बनाना Google Adsense की requirement में से एक है।

4. You have Ignored Google AdSense Policies
अगर आपके Blog में Rich, unique और meaningful content नहीं है और न ही आपके Blog पर organic traffic, original content और bad user experience etc. जैसी problems है तो google adsense आपको कभी भी approved नहीं करेगा। इसके लिए आपके Blog पर clear navigation or organization होना जरुरी है।

अगर आपकी website उनमे से है जिसपर Fake Traffic (BOT) या illegal source से traffic receive हो रहा है और किसी bad keywords से organic traffic and पूरी website coding से बनायीं है। तब भी google आपको reject कर सकता है।
क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- Top 7 Ways to Double your Blog Income in Hindi


इतनी problems से निपटने के लिए आपके पास एक complete guide होनी चाहिए की Adsense approved कैसे करवाये इसके लिये आपको Google Adsense Approval Tips को समझने की जरुरत है। आपको उन सभी बातों का पता होना चाहिये जिन्हें Adsense apply करने से पहले ध्यान में रखना होता है।

1. Write High Quality Content
Google AdSense Apply करने के लिये हमें सबसे पहले इस बात पर गौर करने की जरुरत पड़ती है कि हमे हमेशा अपने Blog पर high quality content ही लिखने चाहिए। Adsense Approval के लिए ये point बहुत ही important है आप किसी भी कीमत पर इसे ignore नहीं कर सकते।

I mean, Google उन Blogs को ज्यादा पसंद करता है जो high quality content provide करते है और उनके contents को read करना visitors enjoy करते है। इस बात का ध्यान रखे कि आपकी application को कोई robot नहीं बल्कि इंसान देखता है, अगर आप उसे impress कर सकते हो तो आपको बहुत जल्द ही approval मिल सकता है।

एक high quality content को कुछ इस तरह होना चाहिए:


  • Is unique and original
  • With proper headings and bullet lists
  • Free from grammar and spelling mistakes
  • Is long enough
  • Useful and informative


2. Create Privacy Policy Page
एक common mistake जो बहुत से newbie bloggers करते है कि वो आपने Blog के लिये Privacy Policy पेज नहीं बनाते। इसके अलावा भी बहुत से लोगो का मानना है कि Blog के लिए Privacy Policy का बनाने का कोई मतलब नही है। लेकिन वो गलत है।

Adsense apply करने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि website और blog को approval पाने के लिए Privacy Policy पेज का होना बहुत ही जरुरी है। आसान शब्दो में कहा जाये तो इसके बिना आपको approval नहीं दिया जायेगा।

Blog के लिए Privacy Policy page महत्वपूर्ण क्यों है?

सबसे पहली बात तो ये कि Privacy Policy पेज बनाना Google AdSense की requirements में से एक है। और second thing, ये है कि privacy policy पेज से पता चलता है कि आप कोई scammer नहीं है, साथ ही ये आपके business को समझने में भी हेल्प करता है। Google आपके Blog की conditions and rules तभी पढ़ सकता है जब आपके Blog पर privacy policy पेज बना हुआ हो।

एक privacy policy page आपके readers को ये बताने में हेल्प करता है कि उन्हें आपके blog से क्या information मिलेगी, पर वो आपके Blog पर क्या कर सकते है और क्या नहीं. So, अपने Blog में privacy policy पेज को बनाना कोई bad thing नहीं है। बस ये आपकी हेल्प AdSense approved करने में करता है।

3. Create About Page
Approval पाने के लिए privacy policy पेज की तरह आपको about us पेज बनाने की भी जरुरत पड़ती है। About us में reader को ये पता चलता है कि ये Blog किस topic पर है इसका mission क्या है और blog को चलाने वाला बंदा कोन है।

अगर आप AdSense के लिए apply नहीं करते हो तो भी आपके Blog के लिए About us page का एक अहम role और importance होता है। Now, हम बात करे AdSense approval की तो शायद zero percent chance है without about us page के approval पाने की।

About us पेज आपके readers को आपके और आपके Blog के बारे में बताता है। ये आपके readers के साथ एक अच्छा relationship ही नहीं बल्कि trust flow बढ़ाने में भी मदद करता है।

4. Setup a Contact Us Page
हम एक स्वतंत्र देख के वासी है जहाँ हर किसी को अपना Opinion सामने रखने का हक़ है।

So, आपने सोचा की आपके readers अपना opinion or question आपके सामने कैसे रख सकते है? इसके लिए better है कि आप उन्हें एक opportunity provide करे जिससे वो आपसे बात कर सके आपको बता सके कि वो आपके Blog के बारे में क्या सोचते है, उन्हें आपसे किस तरह की information चाहिए, वो क्या पसंद करते है और क्या नहीं etc.

इसके लिये आपको एक contact us पेज बनाने की जरूरत पड़ती है। अगर हो सके तो उस contact us पेज में उस email को ऐड करे जिससे आप AdSense के लिए apply करने वाले हो। हो सके तो अपने लिए एक professional email बनाने की कोशिश करे, जिसका address कुछ इस तरह होगा YourName@yourdomainname.com साथ ही उस पेज में अपनी social profies के links जरूर शामिल करे।

एक contact us पेज बनाने से आप Google को ये बता सकते हो कि आप अपने customers और readers की काफी care करते हो। और उनकी मदद करने के लिए आप anytime active रहते हो, readers आपको किसी भी टाइम contact कर सकते है।

5. Verify your Name and Email
जब आप Google AdSense के लिए apply करो तो इस बात का ध्यान रखे कि आपका name और email हर जगह same ही होना चाहिए। I mean, about us, contact us और blog owner name एंड email, साथ ही Adsense की application में भी आपका नाम और email same होना चाहिए।

ऐसा करने से Google AdSense की team ये confirm कर लेती है कि apply करने वाला व्यक्ति कोई scam नहीं है और न ही application किसी Bot द्वारा submit करी गयी है।

ये आपके AdSense approved कराने की verification process को फ़ास्ट कर देता है, जिससे आपको कम टाइम में ही fully approved adsense account मिल जाता है।

6. Minimum Numbers of Posts
Google AdSense apply करने से पहले हमारे Blog पर कितनी posts publish होनी चाहिये, इसका idea किसी को नहीं है और न ही हम exactly कह सकता है।

क्योंकि मैंने ऐसे बहुत से amazing blogs भी देखे है जिनपर 100+ articles published किये गए होते है और उनके owners मुझे बताते है कि Google AdSense ने उनकी application को reject कर दिया है। और उसी जगह बहुत से bloggers के Blog पर सिर्फ 10 पोस्ट्स होती है और उनको successfully adsense approval मिल जाता है एंड वो उससे अच्छा खासा पैसा भी कमा रहे है।

Exactly, जैसा मैंने आपको बताया कि इसका कोई correct answer नहीं है कि हमे approval के लिए minimum कितनी posts publish करनी चाहिए।

According to my experience, Google AdSense Apply करने का सही टाइम तब आता है जब आपके Blog पर minimum 40 quality posts publish हो जाये। और याद रखे कि हर एक पोस्ट में 600+ words with quality content का इस्तेमाल जरूर करे।

मैंने बहुत से blogs ऐसे भी देखे है जिनमे सिर्फ 5 posts ही published की गयी होती है और उन्हें बड़े आराम से approval मिल जाता है। आपको पता है ऐसा क्यो होता है, इसके लिए मैंने उनके blogs check किये थे, जिनसे मुझे इन बातों का पता चला की उनके Blog काफी clean and clear थे। साथ ही कुछ और amazing things भी देखने को मिली जिसकी वजह से उन्हें बिना किसी problem के approval मिल गया।

Simple and clean design
Easy to navigate blog
Unique niche
Detail content
No “unwanted” widgets

7. Are You 18+
ये एक बहुत बड़ी mistake है जिसे new bloggers दोहराते है जो 18 साल से कम age के होते है। वो AdSense apply करने के गलत age fill कर देते है। जिससे आगे चलके उन्हें काफी problems का सामना करना पड़ता है।

मैं आपको personally यही advice दूंगा की AdSense apply करते समय अपनी असली date of birth का इस्तेमाल करे। अगर आप 18 साल के नहीं हुए हो तो don’t worry आप अपने family में से किसी के भी नाम से apply कर सकते हो।

ऐसा इसलिये है क्योंकि google adsense 18 साल से कम लोगो के लिए नहीं है। कुछ लोग disapproved होने के बाद ये समझ जाते है। So, आपको यही कहूँगा कि AdSense apply करते वक़्त अपनी सही DOB भरे।

8. Blog Design
जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया था AdSense Rejection Reasons में बहोत से लोगो के Blog उसके design की वजह से approved नहीं हो पाते। Google को ज्यादातर वही blogs पसंद आते है clean, professional or fast loading होते है।

जब आप किसी भी website पर visit करते हो तो सबसे पहले किस चीज़ को notice करते हो? वो है Blog design right!

अगर आप अपने Blog को professionally तरीके से managed और designed करते हो तो आप अपने readers के सामने एक good first impression build कर सकते हो।

एक Blog को success दिलाने के लिए मैं चीज़ content होती है और उसके बाद नंबर आता है Blog design का। ये आपके readers के सामने expertise,  experience or professionalism को represent करने में हेल्प करता है। आपके Blog को कुछ इस तरह होना चाहिए :


  • Simple and professional
  • Easy to navigate
  • Proper menus
  • No useless items in sidebar or footer
  • Search engine friendly
  • Fast loading

So, careful रहे और इन सभी points को clear करले। cause हम Adsense approved करवाने का कोई भी chance miss नहीं कर सकते।

Internet पर बहुत सी websites available है जो आपके Blog के लिए free professional looking themes provide करते है बस आपको ज़रूरत है एक अच्छी से theme search करने की।

9. Check your Content Type
अपने Blog के मामले में थोड़ा serious या careful रहे कि किस type का content आप अपने Blog में publish कर रहे हो। Cause ये काफी matter रखता है।

यहां पर कुछ common content के types बताये है जिन्हें AdSense accept नहीं करता :


  • Pornography / Adult materials
  • Pirated Content
  • Hacking or Cracking Tutorials
  • Illegal Drugs / Paraphernalia
  • Any Other Illegal Stuff

यहाँ mention किये गए किसी भी niche के contents को Google AdSense कभी accept नही करता। आप किसी और topic पर अपना Blog create कर सकते हो जैसे – Tech, News, Gadgets and many more.

अगर आप उन niches पर content write करते हो तो जिन्हें AdSense support नहीं करता तो आपको AdSense से earning करने के सपने देखना बंद कर देना चाहिए। या अपने ब्लॉग का niche change कर लेना चाहिए।

10. Use Top Level Domain
Google ने अपनी policy में कुछ changes किये थे, अगर आपके पास एक Blog है जो blogspot platform पर बना हुआ है और उसका URL कुछ ऐसा है YourBlog.blogspot.com तो आप आसानी से AdSense approved करवा सकते हो।

लेकिन, अगर आप अपने Blog में एक Domain name use करोगे तो ये आपके लिए ज्यादा better होगा।

आज के टाइम में आप अपना एक unique domain name बड़ी आसानी से purchase कर सकते है। अगर आपके sub domain के साथ आपका adsense approved नहीं होता है तो आपको एक top level का domain name buy करना पड़ता है। आप इसे Godaddy or Bigrock जैसी companies से खरीद सकते है वहां आपको डोमेन के 1st year के ₹200 या ₹250 में मिल जायेगा।

सबसे best domain name extension .com है कोशिश यही करे कि आप अपना domain name .com में खरीद सको। और इन बातों का भी ध्यान रखे कि domain name short और unique हो जिसे याद रखने में ज्यादा समस्या न आये।

ऐसी बहुत सी adsense stories है जिन्हें मैंने last week read किया था कि बस 2 weeks हुए Blog को बहुत जल्द ही approval मिल गया। और उसी जगह 6 months पुराने Blog को Adsense द्वारा reject कर दिया गया। इससे हमें ये पता चलता है कि Blog कितना पुराना हो ये मायने नही रखता बस आपके content में दम होना चाहिए।

क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- How to create Contact Us Page in Blogger? Poori Jaankari Hindi Me


Okay, अगर आपकी बहुत सी कोशिशों के बाद भी Adsense आपको reject कर देता है तो आपको क्या करना चाहिए।

Well, सीधी सी बात है अगर हमें Adsense approved नहीं मिलता तो ऐसा नहीं है कि दुनिया खत्म हो गयी।

सबसे पहली बात तो ये है कि उम्मीद न छोड़े, अपने Blog के सभी issues को fix करने की कोशिश करे और फिर से Adsense के लिए re-apply करे। अगर आपको फिर से disapproved कर दिया जाता है तो फिर से try करे try again and again, finally कभी तो adsense approved होगा। याद रहे आपको उस ईमेल आईडी से apply करना है जिससे आपने सबसे पहले apply किया था।

Recommended Posts: How to Secure Blogger Blog and https Ko Free Me Kaise Lagaye

इसके अलावा भी आपके पास एक और option है कि आप किसी दूसरे ad network से ads का use करके पैसे कमा सकते है। आज के टाइम में बहुत से High paying ads network है जो आपको अच्छा खासा पैसा देते है।

Otherwise, मैंने जो points बताये है adsense apply करने से पहले क्या करे। अगर आप उन्हें ठीक से follow करते है तो I’m 100% sure आपका adsense successfully approved हो जायेगा।

So, Wish u Best of luck.

अब इस पोस्ट को अपने bloggers friend के साथ शेयर करे और उन्हें बताये की AdSense approved कराना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, बस आपको जरूरत पड़ती है एक complete guide की।

और दोस्तों Please मेरे YouTube Channel "Nikunj Seju" को Subscribe कीजिये निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ताकि आप मेरे नई videos देख पाए. क्यों की में ऐसे ही Topic पर video बनाते रहता हु.

https://www.youtube.com/c/JinuEntertainment?sub_confirmation=1

Why Adsense is not Approve and How to Get It Approved for Blog - Top Method


नमस्कार दोस्तों. स्वागत है आपका मेरी एक और नयी पोस्ट में Ɩ आज की पोस्ट मे हम चर्चा करेंगे कि किसी भी Blog के Google Adsense approve करवाना मुश्किल काम है या आसान| आपने शायद मेरी वो पोस्ट पढ़ी होगी जिसमे मैंने बताया था कि Top 7 Ways to Double your Blog Income in Hindi उस पोस्ट को पढने के बाद बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा था कि ये तो समझ आ गया कि Blogging क्या है और इससे कितने पैसे कमा सकते  है लेकिन इससे पैसे कैसे कमाए क्योंकि बहुत से लोगों को यही समस्या रहती है कि उनका Adsense approve नहीं होता है जिसके कारण उनकी Online Income नहो हो पाती|


कोई भी blogger जब अपना Blog बनाता है तो उसका पहला और आखरी सपना यही होता है वो Online Income करेƖ जहाँ तक Online Income करने की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है – Google Adsense का लेकिन ये हर किसी के लिये इतना आसान नहीं होता है बहुत से Blogger का Adsense Account Approve ही नहीं हो पाता इसी कारण से बहुत से Blogger Blogging छोड़ देते है| तो दोस्तों आज हम इसी टॉपिक पर बात करेंगे और जानेंगे कि Adsense को approve करवाना क्या सच में मुश्किल है| लेकिन पहले आप मेरे इन आर्टिकल को जरुरु पढ़ ले जो आपके बहुत काम आयेंगे.

क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- How to Make Blog Popular in Short Time – Beginner Guide in Hindi

आपने इससे पहले भी इस टॉपिक पर बहुत से आर्टिकल पढ़े होंगे जिनमे ये बताया गया होगा कि अगर आपको Adsense approve करवाना है तो आपको अच्छा content डालना होगा और आपका डोमेन कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिये, आपकी वेबसाइट पर कम से कम 1000 तक का ट्रैफिक होना चाहिये जो google से आया हुआ हो|

ये सब चीजे मैंने भी बहुत पढ़ी है और आने वाले हर blogger को ये बाते जानने को मिलेगी लेकिन आपको आज तक ये किसी ने नहीं बताया होगा कि आखिर सभी लोग ऐसा क्यों बोलते है सभी बड़े blogger ऐसा क्यों बोलते है कि आपके पास ट्रैफिक होना चाहिये या आपकी वेबसाइट इतनी पुरानी होनी चाहिये क्या सभी सच बोलते है? और क्या कारण है कि उनके सभी बातो को follow करने के बाद भी किसी किसी का Adsense account approve नहीं हो पाता है और उसके earning करने का सपना एक सपना ही रह जाता है|

यहाँ मैं ये नहीं कहूँगा कि सभी लोग झूठ बोलते है या किसी को गलत guide करते है उनका कहना भी सही हो सकता है लेकिन मेरी नजर में Adsense account को approve करवाना कोई मुश्किल काम नहीं है बस आपको सही तरीके से काम करना होगा| तो चलिए अब जान लेते है कि Adsense को approve करवाने के लिये आपके द्वारा क्या क्या प्रयास किये जाने चाहिये जिससे आपका google Adsense approve हो जाए|


ये तो सबसे पहले बताने वाली बात होनी चाहिये| मान लीजिये कि कभी कभी low content होने पर भी Adsense approve हो जाता है लेकिन अगर आपके पास content ही नहीं है तो आप अपने ads कहाँ पर दिखाएँगे| इसलिए आपको चाहिये कि आप कभी भी Adsense के लिये apply करने से पहले देख ले कि आपकी साईट पर content कितना है अगर कम content हुआ तो आप पैसे भी नहीं कमा सकेंगे तो फिर Adsense के होने या ना होने का क्या मतलब है|

अब आपको एक मजेदार बात बताता हूँ मेरा Adsense account only 70 pageview per day पर ही approve हो गया था और मेरे ब्लॉग पर मुश्किल से 5-7 पोस्ट रही होगी| उस टाइम में भी नया blogger था और मुझे भी पैसे कमाने की जल्दी थी| अब मेरा Adsense approve तो हो गया लेकिन earning आने का तो सवाल ही नहीं होता| उसके बाद वो Adsense मेरे किसी काम का नहीं रहा और आखिरकार बहुत समय बाद जब पोस्ट और pageview दोनों बढ़ गए तब earning भी आने लग गयी|

इसलिए कहता हूँ कि आप कभी भी पैसे कमाने में जल्दबाजी ना करे और मैं क्या सभी blogger भी तो यही कहते है कि content पर ध्यान दीजिये Adsense बाद में जल्दी approve हो जायेगा| आप अपनी साईट पर मेहनत कीजिये और उस पर quality content लिखिए जिससे आपका ट्रैफिक भी बढेगा|

क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- Top 7 Ways to Double your Blog Income in Hindi


ये बात आपने लगभग सभी Blog में देखी हगी कि अगर आपको Adsense approve करवाना है तो आपको अपने Blog में important page जरुर बनाने होंगे और लगभग सभी के Blog में आपको ये page मिल जायेंगे|

क्या ये page बनाने Adsense के लिये जरुरी है ?

नहीं, सिर्फ Adsense के लिये ही नहीं बल्कि आपकी साईट पर आने वाले हर एक विजिटर के लिये ये page होना बहुत जरुरी है| बहुत से blogger कहते है कि अगर आपके ब्लॉग में contact us , about us , privacy policy , जैसे important page नहीं है तो आपका Adsense कभी approve नहीं होगा और अगर हो भी गया तो जल्दी ही disapprove हो जायेगा|

तो ऐसा कुछ नहीं होता है लेकिन यहाँ मैं ऐसा नहीं कहूँगा कि आपको ये page रखने की जरूरत नहीं है अगर आप Adsense का use नहीं भी कर रहे है तो भी आपको ये page जरुर रखने चाहिये इसके क्या कारण है और क्या फायदा होने वाला है इसके बारे में बताता हूँ-

About Us – इस page के होने से आपको इन्टरनेट पर एक पहचान मिलेगी| मान लीजिये कि आपकी वेबसाइट पर कोई आर्टिकल पढने वाला आता है और उसको आपका Blog पसंद भी आ जाता है लेकिन वो नहीं जानता कि इतना अच्छा आर्टिकल लिखने वाला कौन है तो उसके लिये ये एक बाद experience कहलायेगा और अगर आपके Blog में about us page होगा तो वो सीधे ही उस पर जाकर आपके बारे में पूरी तरह से जान पायेगा|

contact Us– अब मान लीजिये कि आपकी साईट पर आने वाला विजिटर किसी confusion में है और आपसे contact करना चाहता है या किसी तरह की हेल्प लेना चाहता है तो वो सीधे ही contact us page पर क्लिक करेगा और अपना सवाल या फिर कोई उचीत सुझाव सीधे ही आपको भेज देगा

Privacy Policy – ज्यादातर ये page उन Blog के लिये कामयाब रहता है जिन पर ट्रैफिक ज्यादा हो या वो ज्यादा पॉपुलर Blog हो| ऐसे Blog में privacy policy page add करने से विजिटर को ये पता चल जाता है कि इस वेबसाइट में क्या कुछ है और इस Blog को विजिट करने के क्या नियम है या फिर अगर हम कमेंट करते है तो हमारे लिये क्या नियम होंगे|

क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- How to create Contact Us Page in Blogger? Poori Jaankari Hindi Me


जब हम नए blogger होते है तो हमें Adsense approve करवाने के अलावा कुछ नहीं सूझता और ये काम मैं खुद कर चुका हूँ| मैंने भी Adsense के लिये जल्दी apply कर दिया था लेकिन उस टाइम मेरा लक्ष्य Adsense से पैसे कमाने नहीं था सिर्फ approve करवाना था क्योंकि इसी Adsense की वजह से मैं अपना एक Blog खो चुका था| अगर आप वो पूरी कहानी जानना चाहते है तो आप यहाँ क्लिक करके मेरी वो पोस्ट पढ़ सकते है|

अगर आपके पास कम ट्रैफिक है या आपके Blog में content की कमी है तो आपका Adsense approve तो होने से रहा और कई बार हो भी जाता है तो आपके लिये वो किसी काम का नहीं है क्योंकि earning तो तभी आएगी जब उसमे ट्रैफिक आएगा और ट्रैफिक तभी आएगा जब आप अच्छी और quality पोस्ट लिखेंगे|

इसलिए मैं फिर से वही बात कहूँगा कि कभी भी जल्दी apply ना करे एक ना एक दिन Adsense ने approve हो ही जाना है| अगर आपका Blog 2-3 महीने पुराना हो जाए और लोग आपको जानने लग जाए वो सही समय होता है आपके Adsense के use करने का| उस समय आप Adsense के लिये apply कर सकते है और आपका Adsense आसानी से approve हो भी जायेगा|

क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- How to Secure Blogger Blog and https Ko Free Me Kaise Lagaye


अगर आप नए है तो शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि Blog में बड़ी पोस्ट लिखने का कितना फायदा होता है| अगर सच में आपको नहीं पता है तो मेरी ये बात मान लीजिये कि आप जीतनी बड़ी पोस्ट लिख सकते है उतनी बड़ी पोस्ट लिखिए आपको हमेशा ही फायदा ही होने वाला है| बड़ी पोस्ट लिखने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इससे आपकी साईट पर आने वाला विजिटर आपकी साईट पर ज्यादा टाइम तक रुकता है जिससे bounce rate कम हो जाता है |

दूसरा सबसे बड़ा फायदा ये होता कि अगर आपकी बड़ी पोस्ट है तो वो google में अच्छा rank करेगी क्योंकि जो बड़ी और quality पोस्ट होती है उसे google सबसे पहले दिखाता है|

इसके अलावा बड़ी पोस्ट लिखने से आपका Adsense भी जल्दी approve हो जायेगा| Adsense हमेशा ही बड़ी और काम की पोस्ट में रुचि रखता आया है मतलब कि अगर बड़ी पोस्ट होती है तो आपके Blog में कम पोस्ट होने पर भी आपका Adsense approve होने के chance बढ़ जाते है|

क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- How to Compress Blogger Blog Theme Coding [Fast Loading]


ये मैंने कुछ कम बताई है लेकिन Adsense approve करवाने के लिये कम से कम 15-20 पोस्ट तो होनी ही चाहिये क्योंकि जब तक आपके Blog में 15-20 पोस्ट नहीं होगी तब तक Adsense के लिये पर्याप्त ट्रैफिक नहीं होगा तो आपका Adsense approve नहीं होगा|

लेकिन मुझे भी इसमें लगता है कि कुछ गलत है?

अब देखिये मैंने अभी कुछ देर पहले ऊपर ही बताया था कि मेरा Adsense 5-7 पोस्ट होने पर ही approve हो गया था और मेरे पास Facebook पर लोग पूछते है कि मेरे Blog में 50 पोस्ट है लेकिन अब तक मेरा Adsense approve नही हुआ है और कुछ तो पिछले एक साल से प्रयास कर रहे है लेकिन अब तक नहीं हुआ है

इसलिए कहता हूँ कि पोस्ट का कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि आपके Blog में कितनी है बस आपकी सभी पोस्ट में quality होनी चाहिये|

तो दोस्तों ये थे कुछ ख़ास टॉपिक जिनकी मदद से आप आसानी से अपना Adsense approve करवा सकते है लेकिन इसके अलावा भी कुच्छ ऐसे टॉपिक है जो आपको जानने चाहिये उनको भी जान लेते है-

क्या Adsense approve करवाने के लिये custom domain लेना जरुरी है ?

नहीं, कोई जरुरी नही है लेकिन सभी लोग कहते है कि आपके पास custom डोमेन होना जरुरी है, मैं भी इसे सही मानता हूँ क्योंकि custom Domain लेने से आपकी वेबसाइट को एक नयी पहचान मिल जायेगी और किसी को पता नहीं चलेगा कि आप free का Domain use कर रहे है जिससे विजिटर का विश्वास भी बढेगा|

क्या Blog के डिजाईन को लेकर Adsense approve होने में कोई प्रॉब्लम आती है ?

नहीं ऐसी कोई बात नहीं है, लेकिन आप अपने Blog के डिजाईन लेकर ध्यान जरुर दे फिर चाहे Adsense आप use करे या नहीं ना करे आपके Blog का डिजाईन फ्रेंडली होना चाहिये| लुक ऐसा होना चाहिये कि देखते ही लगे कि ये pro blogger है|

मेरे पास social ट्रैफिक है क्या मेरा Google Adsense approve होगा ?

कोई कहता है कि social ट्रैफिक से आपका Adsense approve नहीं होगा और कुछ लोग कहते है कि कोई प्रॉब्लम नहीं है| मेरा Adsense जब approve हुआ था तो मेरे पास ट्रैफिक के नाम से 100% facebook से ट्रैफिक आता था लेकिन मेरा Adsense फिर भी approve हो गया था अब आप ही फैसला कर लीजिये|

क्लिक करके इन्हें भी पढ़े- Google AdSense Auto Ads Kya Hai Ise Kyu Aur Kaise Use Kare

Conclusion

आप Adsense को लेकर जीतनी भी पोस्ट देखेंगे उन सबमे आपको कुछ ना कुछ अलग जरुर दिखेगा लेकिन आप इसे लेकर ज्यादा confuse ना हो| बस आप अपने अनुसार काम करे आपका Adsense approve होने में कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी| Adsense आजकल पैसे कमाने का सबसे अच्छा माध्यम माना जाने लगा है और आप भी इससे unlimited पैसे कमा सकते है बस आपको इसके लिये सब्र और इमानदारी से काम करने की जरूरत है|


आशा करता हूँ कि आपको मेरी आज की ये पोस्ट “Google Adsense approve कैसे करवाए” पसंद आई होगी| आप मेरी इस पोस्ट को अपने दोस्तों में और अपने social media पर share जरुर करे जिससे उनको भी इसके बारे में पता चल सके|

और दोस्तों Please मेरे YouTube Channel "Nikunj Seju" को Subscribe कीजिये निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ताकि आप मेरे नई videos देख पाए. क्यों की में ऐसे ही Topic पर video बनाते रहता हु.

https://www.youtube.com/c/JinuEntertainment?sub_confirmation=1

Sunday, April 7, 2019

How To Increase CTR In Adsense - हिंदी ब्लॉग पर Adsense CTR कैसे बढाये


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका मेरी आज की इस पोस्ट में जिसका Name है – हिंदी Blog में Adsense CTR Increase कैसे करे| आप अगर हिंदी Blogger है तो आप जानते होंगे कि हिंदी Blog पर अच्छी CPC मिलना कितना मुश्किल काम है और ज्यादातर blogger से मैंने यही सुना है कि उनकी CPC 0.02-0.06 के बीच ही रहती है| इस कारण से हिंदी Blog पर अच्छी इनकम करना बहुत मुश्किल है तो ऐसे में हम क्या करे तो इसका समाधान है कि आप अपना Adsense ctr बढाये|


CTR बढ़ाना भी एक बहुत मुश्किल काम है और कोई भी अगर नया blogger इसको आजमाना चाहे तो वो हो सकता है कि इसमें सफल ना हो लेकिन जहाँ तक मैंने Adsense पर experiment किया है उसके हिसाब से आप भी अपना Adsense CTR increase कर सकते है| लेकिन सबसे पहले ये जान ले कि कि CPC और CTR होता क्या है|

जैसा कि आप भी जानते है कि Adsense हमें क्लिक के हिसाब से pay करता है| आपको Adsense ने एक क्लिक पर कितने रुपये दिए उसे CPC कहते है| कहने का मतलब कि अगर आपकी Adsense CPC 0.5 है तो Adsense ने आपको एक क्लिक के 0.05$ के हिसाब से pay किये है

Read This: How to Make Blog Popular in Short Time – Beginner Guide in Hindi

CTR का मतलब होता है कि आपके Blog पर आने वाले कितने विजिटर में से कितने प्रतिशत विजिटर ने आपके द्वारा दिखाए गए ads में से क्लिक किये है इसकी गणना हम कुछ इस तरह से कर सकते है कि मान लीजिये कि आपके Blog पर कुल 100 विजिटर आये और उनमे से 20 लोगों ने क्लिक किया इसका मतलब कि आपका CTR 20 प्रतिशत होगा|

Adsense के सबसे बेस्ट CTR लगभग 20 प्रतिशत होता है लेकिन अगर आपका CTR इससे भी ऊपर जाता है तो आपके लिये ये अच्छे संकेत नहीं है आपको तुरंत ही इसके लिये कोई action लेना होगा| हो सकता है कि आपके Blog पर कोई invalid activity हो रही है जो Adsense को पसंद नहीं है|

Read This: Top 7 Ways to Double your Blog Income in Hindi

मुझे भी पिछले काफी दिनों से ये प्रॉब्लम आ रही थी कोई CPC तो पहले से ही कम थी और ऊपर से CTR सिर्फ 10 प्रतिशत था जिसके कारण बहुत कम इनकम हो रही थी| CPC बढाने के सभी तरीके में आजमा चुका था और finally मुझे पता चल गया कि अब CPC बढ़ाना बहुत मुश्किल है लेकिन क्लिक बढ़ाकर हम CTR को जरुर बढ़ा सकते है तो मैंने उस पर काम करना शुरू कर दिया और finally में इसमें कामयाब भी रहा जो आपको भी आज बता रहा हूँ जिससे आप भी Adsense से अच्छी इनकम कर सकते है.



CTR बढ़ाने का सीधा सीधा फार्मूला यही है कि आप अपने Adsense पर क्लिक बढाये मतलब कि ऐसे ads show करवाए जिसमे ज्यादा से ज्यादा क्लिक हो और ऐसा करने के लिये आपको अपने ads में बदलाव करने होंगे आपको अपने ads कहाँ कहाँ लगाने है इसके बारे में मैं आपको बता रहा हूँ| मैंने किरण कर्मयोगी जी के Blog पर एक पोस्ट पढ़ी थी जिसमे बताया गया था कि आप 1000 page view पर 100 क्लिक कैसे पा सकते है कुछ हद तक वो पोस्ट मेरे काम की भी रही जिसे आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते है लेकिन अब मेरा मानना है कि 1000 page view पर 100 click पाना कोई मुश्किल काम नहीं है मैं इससे बहुत आगे निकल चुका हूँ|

Read This: How to create Contact Us Page in Blogger? Poori Jaankari Hindi Me



CTR बढाने के लिये सबसे अच्छा तरीका है link ads. आप अपने Blog में link ads का use सबसे ज्यादा करे| आप maximum 3 link ads का use करे| link ads को हमेशा ही responsive रखे इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आजकल google link ads को 5 row में show करता है जिससे उसका साइज़ बहुत बड़ा हो जाता है और जितना बड़ा साइज़ होगा उस पर क्लिक होने के chance उतने ही ज्यादा होंगे|

अब आपने link ads बना लिये होंगे बात करते है कि उन्हें कहाँ पर show करना है| सबसे पहले आप link ads को पोस्ट की heading के नीचे show करवाए सबसे ज्यादा क्लिक आपको यही पर मिलते है|

दूसरा लिंक ads आप पोस्ट के बीच में या कही भी आपको अच्छा लगे वहाँ show करवा सकते है| अच्छा होगा आप पोस्ट के तीसरे से छ्टे paragraph के बीच show करवाए|

अगर आप sidebar का use करते है लगभग सभी blogger sidebar का use करते है तीसरा link ads आप sidebar में सबसे पहले show करवा सकते है| ध्यान रखे इसको sidebar में सबसे नीचे कभी ना लगाए मैं चेक कर चुका हूँ वहां पर आपको कोई क्लिक नहीं मिलेगा|


इस तरह से आपके Blog में तीन link ads show होंगे और अगर आपने link ads को responsive बनाया है तो ये तीनो मिलकर 10-15 row में show होंगे जो मेरे ख्याल से बहुत बड़ी ads हो जाती है|

Read This: How to Secure Blogger Blog and https Ko Free Me Kaise Lagaye



अब आपको banner लगाने है जो आप 300*250 या 336*280 या Adsense का नया ads In Feed Article इनमे से किसी का भी use कर सकते है| मैं in feed article का use करता हूँ|

इस banner को सबसे पहले आप दुसरे paragraph के बाद show करवाए अगर आपको इस ads से क्लिक मिले तो यही पर मिलेंगे|

इसके बाद इसी banner को आप जहाँ पर आपकी पोस्ट पूरी होती है उसके ठीक ऊपर वाले paragraph में show करवाए मतलब कि आपको last paragraph से पहले यही ads show करवानी है|


इसके अलावा अगर आपकी theme में header में जगह है तो आप वहां पर 728*90 का banner भी use कर सकते है| newspaper7 theme वालो को सबसे ज्यादा क्लिक मिलते है इस banner से| लेकिन आप इसका use करके चेक कर सकते है|



चाहे क्लिक मिले या ना मिले आप Adsense matched content का use जरुर करे| सबसे अच्छी बात आपके Blog की पोस्ट का free में promotion होता है और आपको इससे फायदा भी होता है| आप इसका साइज़ 300*600 रख सकते है लेकिन अगर आपके Adsense में अभी तक matched content activate नहीं हुआ है तो आओ 300*600 का banner भी use कर सकते है| आप इस banner को sidebar में जहाँ पर link ads लगाया है उसके नीचे show करवा दे|


बस हो गया काम| अब आप कुछ दिनों का इन्तजार करे आपका Adsense ctr धीरे धीरे improve होने लगेगा| इसके अलावा आप कहीं और ads show ना करवाए नहीं तो आपका Blog ads से भरा हुआ दिखने लगेगा जो किसी को पसंद नहीं होगा|

Read This: How to Compress Blogger Blog Theme Coding [Fast Loading]

मैं अपने Blog में इतनी ही ads का use करता हूँ और मुझे इसका result अच्छा मिला है | आप एक बात अच्छी तरह से जान ले कि हिंदी Blog पर अगर ctr कम है तो आप अच्छी earning नहीं कर सकते क्योंकि cpc हमेशा ही down ही रहेगी भविष्य में हो सकता है कि इसमें सुधार हो जाए अगर आपको भी ctr बढाने के बारे में नॉलेज है तो अप हमें कमेंट के जरिये बता सकते है|


उम्मीद करता हूँ कि आपको मेरी ये पोस्ट Adsense ctr कैसे बढ़ाये पसंद आई होगी आप मेरी उस पोस्ट को अपने दोस्तों से share जरुर करे जिससे उनको भी Adsense से earning करने में हेल्प मिल सके|


और दोस्तों Please मेरे YouTube Channel "Nikunj Seju" को Subscribe कीजिये निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ताकि आप मेरे नई videos देख पाए. क्यों की में ऐसे ही Topic पर video बनाते रहता हु.

What is Keyword Research in Hindi?


Keyword Research एक ऐसा Process है जिसकी Help से हम सर्च इंजन पे सब से ज़्यादा Search किये जाने वाले Term को Search करने के लिए Researching करते है ताकि इन Popular Search Terms को हम अपने Content में Add करके Search Engine में High-Rank Gain कर सके। Keyword Research SEO का एक बहुत ही Important Part है। जिसकी Help से हम अपने साइट के Rank को Increase कर सकते है। यहाँ पर हम Keyword Researching क्या है और ये SEO के लिए क्यों Important है? के बारे में जानेंगे। What is Keyword Research in Hindi?

Google या दूसरे Search Engines पर हम किसी भी Content को Keyword की हेल्प से ही ढूंढते है। Keywords Research का मक़सद Search Engine पे High Traffic Gain करने वाले Terms को search करना है।

बिना Keyword Research के हम ये नहीं जान सकते के हम अपने ब्लॉग को किस Keyword के लिए Optimize करे। जिससे हमारे ब्लॉग पर ज़्यादा से ज़्यादा ट्रैफिक आ सके।

चलिए अब हम कीवर्ड रिसर्च के बारे में विस्तार से जानते हैं, Keyword Research क्या है? हमें Keyword Research क्यों करना चाहिए?


Keyword research एक search engine optimization practice है जो alternative search terms को find करने के लिए उपयोग की जाती है। ये most popular और important SEO task है जिससे लोकप्रिय words और phrases की पहचान की जाती है।

Keyword Research वेबसाइट को किसी Certain Keywords के लिए Optimize करने का पहला स्टेप है। इसकी हेल्प से हम ये पता लगा सकते है के Market में किसी Particular Keyword का कितना ज़्यादा Demand है और उस Keyword के लिए हमें अपने Blog को Optimize करने के लिए कितने Competition का सामना करना होगा।

Research से न सिर्फ हमें उस पर आने वाले ट्रैफिक और Competition का अंदाज़ा लगता है बल्कि इस से हमें अपने Next Blog Post के लिए Idea भी मिल जाता है।

Ultimately उन Words को Research करना जिसका Use लोग कंटेंट को सर्च करने के लिए करते है और उन Words को अपने Blog के लिए Optimize करने से आप अपने साइट पे Right Traffic Drive कर सकते है।

इससे हम आसानी से अपने ब्लॉग की posts को किन्ही स्पेशल keywords के लिए search engines में rank करा सकते है। चलिए अब मैं आपको keyword research के फायदे बताता हु।


Keyword Research Benefits in Hindi. कीवर्ड रिसर्च के बहुत सारे फायदे है। अगर आप एक blogger है तो आप keyword research की importance जानते होंगे। ये search engines में top rank पाने और ब्लॉग का traffic बढाने के लिए बहुत ही जरुरी है।

यहाँ पर हम कुछ खास Points के बारे में बता रहे है।


  • अगर आप अपने हर पोस्ट को Keyword Research कर के लिखते है तो आपका ब्लॉग ज़्यादा से ज़्यादा Targeted traffic Gain करेगा और आपका पोस्ट जल्द ही Google में रैंक हो जायेगा।
  • जितने ज़्यादा आपके पोस्ट Search Engine में Rank होंगे। आपके साइट की डोमेन Authority उतनी ज़्यादा High होगी।
  • Keyword Research की हेल्प से आपको अपने ब्लॉग के कंटेंट के Ideas भी मिल जायेंगे।
  • Keyword researching से आप अपने ब्लॉग को special keywords के लिए rank करा सकते हो।
  • आपका पोस्ट जितने ज़्यादा लोगों तक पहुचेगा आपके पोस्ट उतने ज़्यादा Share होंगे और उस पर उतना ही ज़्यादा traffic आएगा।
  • Keyword Research की हेल्प से आप जान सकते है के किसी भी Particular Keyword की Competition क्या है और आपको High Traffic Gain करने के लिए कितने एफर्ट की ज़रुरत है।
  • आपकी साईट के जितने ज्यादा keywords google में rank करेंगे उसकी ranking उतनी ही ज्यादा increase होगी।
  • अगर आपको google search engine से अधिक organic traffic चाहिये तो आपको keyword searching करनी चाहिये।
  • Keyword के google में rank करने पर आपको जो traffic मिलेगा उससे ads और affiliate market दोनों से ज्यादा earning होती है।

इनके अलावा कीवर्ड रिसर्च के और भी बहुत सारे फायदे हैं जिनके बारे में आप हमारी SEO category की पोस्ट पढ़कर अधिक जान सकते हैं।

चलिए अब हम थोड़ा keyword researh करने का तरीका भी जान लेते हैं।


Search Engine में High Rank Gain करने के लिए हमें Keyword Research करते वक़्त कुछ Important बातों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि हम अपने ब्लॉग को सही ढंग से Optimize करके सर्च इंजन में हाई रैंक Gain कर सके।

जब हम Keyword Research करते है तो कुछ ऐसे Keywords होते है जिनकी Search Volume बहुत ज़्यादा होती है। लेकिन उन Keyword के Competition भी बहुत ज़्यादा होते है।

Keyword Research करते वक़्त हमें इस बात का ध्यान रखना होता है के हमें ऐसे keyword को Target करना है जिनकी सर्च Volume ज़्यादा और Competition कम हो।

जिन Keywords के Competition ज़्यादा होते है उन्हें High Rank करना मुश्किल होता है। क्युकी उन Keywords का Use पहले से ही बहुत से लोगों ने किया होता है।

इसीलिए हमें अपने ब्लॉग के लिए ऐसे Keywords का उपयोग करना होता है जिसकी Competition कम हो और Search Volume ज़्यादा।

Keyword researching के लिए आप keyword research tools का इस्तेमाल कर सकते हो। Keyword Research tools की बात करे तो मार्किट में कई तरह के Keyword Research Tool Available है जिनका Use करके आप अपने ब्लॉग के लिए Keyword Research कर सकते है।

Market में Keyword Research के लिए आपको ज़्यादातर Premium Tools Available है। जिन्हे अलग-अलग Webmasters अपने पसंद के According Use करते है।

यहाँ पर मैं Blog के लिए सही ढंग से Keyword Research करने के लिए दो Best Tools के बारे में बता रहा हु जिनका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है।

  • SEMRush
  • Ahrefs
  • Long Tail Pro

अगर free keyword research tools की बात करे तो आप Google Keyword Planner का इस्तेमाल कर सकते हो। और tools की जानकारी के लिए आप हमारा ये article पढ़ सकते है।

चलिए मैं आपको यहाँ Semrush tool से keyword research करने के बारे में बता देता हु।

SEMRush Market में Available Best Tools में से एक है। यह Organic Research, Paid Advertising Research, Keyword Research और In-Depth Competition Analysis Tools के साथ एक Complete SEO Suite है।


Keyword Research के लिए आपको सबसे पहले खुद को इसके वेबसाइट पर जाकर Register करना होगा। अगर आप हमारे referral link से Sign Up करते हो तो आपको 7 day free trial मिलेगा।

उसके बाद आप जिस keyword को सर्च करना चाहते है उसे type कर search box में keyword overview select कर search  करे।

अब आप आपके Enter किए गए keyword का Overview आप देखेंगे। जिसमे आपको Search Volume, Paid Advertisement के लिए CPC और Search Result के नंबर दिखेंगे।


नीचे Scroll करने पर आपको Related Keyword का Overview भी दिखेगा। आपको अपने Keyword के लिए टॉप सर्च लिस्ट दिखेगा जिसके लिंक पे क्लिक करके आप ये जान सकते है के ये पेज इन Keywords पे क्यों रैंक करते है।


Overall SEMRush मार्किट में सबसे अच्छा Keyword Research Tool है जहाँ पे आप न सिर्फ Keyword का Idea लगा सकते है बल्कि आप ये भी जान सकते है के आप किसी Particular Keyword के लिए कैसे रैंक करे। SEMRush को आप 7 Days के Trial Period के लिए फ्री में Use कर सकते है।

उम्मीद है के ये आर्टिकल पढ़ कर आपको Keyword Research के Importance का पता चल गया होगा। अगर आप उन Bloggers में से है जो अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए Research नहीं करते है तो अब करना स्टार्ट कर दे और अपने ब्लॉग ट्रैफिक में आने वाले Changes को Notice करे।

अगर आपको कीवर्ड रिसर्च की यह पोस्ट अच्छी लगे तो इसे दूसरे ब्लॉक के साथ शेयर जरूर करें।

और दोस्तों Please मेरे YouTube Channel "Nikunj Seju" को Subscribe कीजिये निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ताकि आप मेरे नई videos देख पाए. क्यों की में ऐसे ही Topic पर video बनाते रहता हु.

What is Google Algorithm? – Complete Guide for 2019 in Hindi


क्या आप जानते हैं कि Google Algorithms क्या है और यह काम कैसे करता है? अगर आप एक ब्लॉगर हैं तो Google Algorithms और Google Algorithm Update के बारे में आपको पता होना चाहिए। इस पोस्ट में हम आपको Google Algorithm क्या है और काम कैसे करता है? पूरी जानकारी दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं, What is Google Algorithm in Hindi – Complete Guide for 2019.

अगर आप Bloggerतो आपको Google Algorithms के बारे में जरूर पता होना चाहिए। क्योंकि इससे आपको अपने Blogका SEO करने और उसे Google में टॉप प्रिंट दिलाने में मदद मिलती है।

Website हो या Blog, उसको Google में Rank कराने के लिए जिस Search Engine Optimization की जरूरत पड़ती है। उसके लिए आपको Google Algorithms की नॉलेज होनी चाहिए।

यदि आप Internet Marketing से जुड़े हुए हैं तो आपने इसके बारे में जरूर सुना होगा। अगर नहीं भी सुना है तो कोई बात नहीं इस पोस्ट में आपको Google Algorithms की पूरी जानकारी मिल जाएगी।


Google Algorithms एक SEO Process है जो उपयोगकर्ता के द्वारा सर्च की गई query के लिए परिणामी वेब पेजों को रैंक करने के लिए उपयोग किया जाता है।

Google Search Engine में Spam को filter करने और बेहतर Results दिखाने के लिए जिन Factors का इस्तेमाल करता है, उन्हें Google Algorithms कहते हैं।

Google अपने Search Engine पर उपयोगकर्ता अनुभव के विभिन्न पहलुओं को बेहतर बनाने के लिए नियमित अंतराल पर जो बदलाव करता है वह सब Google Algorithms के अंतर्गत आते हैं।

इन Algorithms परिवर्तनों को दुनिया भर में उपयोगकर्ताओं द्वारा Google द्वारा Update (Google Algorithm Update) के रूप में संदर्भित किया जाता है।

जब आप Google में कोई Keyword सर्च करते हो तो हजारों लाखों रिजल्ट आते हैं। Google Algorithms यह तय करते हैं कि उनमें से कौनसे रिजल्ट दिखाने हैं और किस क्रम में।

Google अपने Algorithms को बार-बार बदलता रहता है। जिसमें कौनसा कंटेंट किस तरह से और कैसे Google में Rank करेगा के नियम बदलते रहते हैं। ताकि कोई भी Spaming नहीं कर पाए।

इस Algorithms अपडेट की मदद से Google अपने Search Engine से बेकार के कंटेंट को हटाकर (अरबो वेब पृष्ठों से) सबसे अच्छे और बेहतर कंटेंट को टॉप में दिखाता है।

शुरुआती वर्षों में Google ने अपने Algorithms में बहुत ही कम Updates किए थे। लेकिन अब Google Algorithms में प्रतिवर्ष हजारों Updates आते हैं। लेकिन Google अपने Algorithms Updates के बारे में बहुत ही कम जानकारी साझा करता है।


Google Algorithms कैसे काम करता है, इसको अच्छे से समझने के लिए पहले आपको यह समझना होगा कि Google Search Engine कैसे काम करता है?

तभी आप “How Google Algorithm Work” मैटर को अच्छे से समझ पाओगे। तो चलिए मैं आपको इसके बारे में डिटेल से बताता हूं।

Google इसके लिए 4 तरीके इस्तेमाल करता है।


  • Crawling Web Pages: सबसे पहले Google Spider (Googlebot) इंटरनेट पर मौजूद Billion वेब पृष्ठों को क्रोल करते हैं।
  • Analyze Page Contents: उसके बाद जो Pages इंटरनेट और वेब सर्वर पर Available है, उसे Analyze करते हैं।
  • Store in the Content: उसके बाद Google उन सभी वह पेजों को अपने स्टोर में सेव कर लेता है।
  • Filter (by Ranking Algorithms): फिर गूगल एल्गोरिथ्म के हिसाब से फिल्टर कर उनकी रैंकिंग निर्धारित की जाती है।

इसके बाद बात आती है Google Algorithms के काम करने की जो Search Engine में वेब पृष्ठों की रैंक चेक करता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में,

Google Algorithms इंडेक्स किए गए वेब पृष्ठों को बारीकी से जांचता है और देखता है कि उन सब में कौनसा Content बेहतर है और किसको टॉप में लेना है।

इसके लिए वो Website की Content Quality, Domain Authority, Backlinks जैसे कई SEO Factors के हिसाब से Pages की रैंक Decide करता है।

Google Algorithms एक नहीं बल्कि हजारों SEO Factors और Algorithms Updates के हिसाब से वेब पृष्ठों को रैंक देता है।

Google Algorithm Updates भी एक नहीं बल्कि हजारों है। जैसा कि मैंने ऊपर बताया है कि Google अपने Algorithms में हर साल हजारों Updates करता है।

उन सभी Algorithms Updates में रैंकिंग के अलग-अलग नियम लागू किए जाते हैं। इसलिए सिर्फ एक Algorithms के नियमों के बारे में बताना गलत होगा।

Google के नए पुराने बहुत से Updates है। चलिए मैं आपको इनके बारे में थोड़ा डिटेल से बता देता हूं।

  • Fred
  • Core
  • RankBrain
  • Panda
  • Penguin
  • Humming Bird
  • Pigeon
  • Page Layout Update
  • Mobile Speed Update
  • Mobile-first index
  • Zero Result SERP Test
यह 2018 की कुछ टॉप Google Algorithm Updates थी। लेकिन उनमें से यह तीन सबसे ज्यादा पॉपुलर है।

Important Google Updates in Hindi:
  • Google Panda: यह मुख्य रूप से Content की Quality पर ध्यान देता है।
  • Google Penguin: यह मुख्य रूप से Links की Quality पर ध्यान देता है।
  • Google Humming Bird: यह Conversational search queries को कई तरीके से accurately handle पर ध्यान देता है।
जो वेबसाइट इन अपडेट के अनुकूल होती हैं उनकी Google में रैंक बढ़ जाती है और जो इनके नियमों से परे हैं उनकी रैंक डाउन हो जाती है। Google Bad, Spam Content वेबसाइट को Penalty दे कर SERPs से Block कर देता है।

हमने Google Core Algorithm Update के बारे में Full Details के साथ Guideline शेयर की है। जिससे आप Google Algorithm Work को अच्छे से समझ सकते हैं।

ये थी Google Algorithms की जानकारी। इस तरीके से Google अपने Algorithms के जरिए Search Engine में सर्वश्रेष्ठ और उपयोगी जानकारी मुहैया करवाता है।

Google Algorithms की Latest Update के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप Moz का Google Algorithm Change History Page देख सकते हैं।

Conclusion
मैंने यहां पर Google Algorithms के बारे में संक्षेप में बताया है। उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और आपको Google Algorithms क्या है और काम कैसे करता है के बारे में अच्छे से समझ आ गया होगा।

अगर आपका Google Algorithms को लेकर कोई सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन में पहुंच सकते हैं। आप की हर मुमकिन हेल्प की जाएगी।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

और दोस्तों Please मेरे YouTube Channel "Nikunj Seju" को Subscribe कीजिये निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ताकि आप मेरे नई videos देख पाए. क्यों की में ऐसे ही Topic पर video बनाते रहता हु.